गाजीपुर, मई 11 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद में विरोध करने पर गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने शहीद पार्क मुहम्मदाबाद में प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की नेता गोदावरी राजभर ने कहा कि महिलाओं को अधिकार और सम्मान देने की दिशा में केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया जो ऐतिहासिक कदम है। लेकिन विपक्षी दलों ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण में बाधा उत्पन्न करने का कार्य किया है। दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- महिलाओं का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान: सुभाष सत्या उज्ज्वला योजना, मातृत्व वंदना योजना तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे फैसलों न...