भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता भागलपुर के सांसद अजय मंडल के हटिया रोड स्थित कार्यालय में चोरी हो गई। रविवार की रात चोर उनके कार्यालय से उनके गार्ड का पिस्टल, कंप्यूटर सेट और सीसीटीवी सहित अन्य सामान उड़ा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर तिलकामांझी पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। घटना को लेकर सांसद ने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वे बाहर थे। चोरी की सूचना मिली तो वे शहर आए और थाने में लिखित शिकायत की। सांसद कार्यालय के स्टाफ गौरव ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की सुबह जब वह कार्यालय पहुंचा तो देखा कि वहां चोरी हो गई है। उसके बाद उसने सांसद और पुलिस को सूचित किया。 यह भी पढ़ें- सांसद के कार्यालय से गार्ड का पिस्टल, कंप्यूटर और सीसीटीवी उड़ा ले गए चोरचोर की रणनीति चहारदीवारी फांदकर घुसा, ग्रिल का ता...