जमशेदपुर, जून 19 -- गुरुवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के फुटबॉल मैदान खूनी इतिहास फिर से ताजा हो गया। कोलकाता की लालबाजार पुलिस के सामने खूंखार नक्सली शकुंतला उर्फ पुष्पा ने सरेंडर कर दिया। शकुंतला जमशेदपुर के तत्कालीन सांसद सुनील महतो की हत्या की आरोपी है। शकुंतला के सरेंडर के साथ ही नक्सल के आतंक का एक और खूंखार अध्याय खत्म हो गया। आइए जानते हैं शकुंतला के नक्सल इतिहास के सबसे खूंखार नरसंहार की पूरी कहानी। साल 2004 के मार्च की दोपहर पूर्व सिंहभूम के बाकुरिया गांव के मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के तत्कालीन सांसद सुनली महतो पहुंचे। सुनील महतो जब फुटबॉल मैदान में पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। जोरदार स्वागत से खुश सुनील महतो का नहीं पता था कि इसके कुछ देर बाद ही उन्हें और उन...