मऊ, दिसम्बर 27 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय की पहल पर शुक्रवार को एक प्लाजा में आइडियाज टू इम्पैक्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में एमएसएमई कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें साड़ी व्यापार समेत बुनकरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श करते हुए रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने कहा कि घोसी लोकसभा और मऊ जिला बुनकरों और व्यापारियों का है। इसलिए व्यापारियों और बुनकरों की समस्याओं का समाधान होना आवश्यक है। सांसद ने कहा कि एमएसएमई हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव और रोजगार का एक प्रमुख स्रोत हैं। ई-कॉमर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाकर मऊ के स्थानीय उद्यम क्षेत्रीय बाजारों से आगे बढ़ सकते हैं, सतत रूप से विस्तार कर सकते हैं और नए आर्थिक अवसर पैदा कर सकते हैं। यह पहल क्षेत...