सांसद की पहल पर नौ सड़कों को मिली स्वीकृति
लोहरदगा, जून 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की अनुशंसा पर गुमला जिले के सुदूरवर्ती पहाड़ी और उपेक्षित क्षेत्रों की नौ महत्वपूर्ण सड़कों को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जनमन) के तहत बनने वाली इन सड़कों से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। कुल 34 किलोमीटर लंबी ये सड़कें बिशुनपुर, चैनपुर और डुमरी प्रखंड के दुर्गम इलाकों में बनाई जाएंगी। इन क्षेत्रों के ग्रामीण लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण से गांवों की जिला मुख्यालय तक पहुंच आसान होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। स्वीकृत सड़कों में बिशुनपुर प्रखंड के हेलता से बालतूपाठ, टुटुवा-कुजाम रोड से रमझरिया और कुजाम से चोटोंग पाठ सड़क शामिल हैं। वहीं चैनपुर प्रखंड में गुंगरू से चक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.