शाहजहांपुर, मई 29 -- शाहजहांपुर। ओसीएफ इंटर कॉलेज को अब सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध कर दिया गया है, जिसके बाद विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 11 तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पहल भाजपा सांसद अरुण सागर के प्रयासों के बाद संभव हो सकी। सांसद ने विद्यालय को पुनर्जीवित करने और बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने ओसीएफ इंटर कॉलेज की पूर्व स्थिति, शिक्षकों की कमी और भवन की मरम्मत जैसे मुद्दों को भी उठाया था। रक्षा मंत्री द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने और आवश्यक निर्देश जारी करने के बाद विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने की प्रक्रिया पूरी की गई। सांसद अरुण सागर ने इसके लिए रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा...