सांसद की पराग डेयरी चालू करने की मांग
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने कटरा मेदनीगंज में स्थित पराग सहकारी दुग्ध उत्पादन एवं संकलन केन्द्र को पुन: चालू करने की मांग सरकार से की है। उक्त डेयरी पिछले करीब तीन सालों से बंद पड़ी है। सांसद ने अपनी मांग में कहा कि कटरा मेदनीगंज स्थित पराग डेयरी क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन था। इससे किसानों को नियमित आय होती थी। करीब 20 हजार किसान इससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पा रहे थे। लेकिन स्थानीय स्तर पर भुगतान में विलंब आदि अनियमितताओं के चलते किसानों का विश्वास कम होता गया। इससे किसानों ने उक्त डेयरी को दूध देना बंद कर दिया और वह बंद हो गई। वहां लगी मशीनें व अन्य संशाधन बेकार पड़े हैं। उन्होंने मांग की है कि पराग दुग्ध संकलन केन्द्र को आधुनिक सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.