धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को कई हैवीवेट ने नामांकन पत्र खरीदकर उम्मीदवारों के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, भाजपा नेता प्रदीप मंडल समेत नौ लोगों ने पर्चा खरीदा है। सोमवार को वार्ड 1 से वार्ड 55 तक के लिए 93 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें वार्ड 1 से 5 तक के लिए 7, वार्ड 6 से 10 के 14, वार्ड 11 से 15 के 6, वार्ड 16 से 20 के 5, वार्ड 21 से 25 के 4, वार्ड 26 से 30 के 7, वार्ड 31 से 35 के 11, वार्ड 36 से 40 के 12, वार्ड 41 से 45 के 10, वार्ड 46 से 50 के 8 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 9 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन पत्र खरीदने के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशी समाहरणालय में बने काउंटर पर उपस्थित थे।‌ ----- मेयर पद के ल...