अंबेडकर नगर, जनवरी 20 -- अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के क्रम में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक समिति अध्यक्ष सांसद लोकसभा लालजी वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को अपरान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई है। बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय से बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...