भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर में अमित चौधरी की रिपोर्ट : भागलपुर। भागलपुर सांसद अजय मंडल के हटिया रोड स्थित कार्यालय में हुई चोरी में आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी को लेकर पुलिस की कई टीम सक्रिय है। रविवार की रात सांसद के कार्यालय से उनके अंगरक्षक का पिस्टल, कंप्यूटर सेट, सीसीटीवी और डीवीआर सहित अन्य सामान की चोरी हो गई थी। घटना को लेकर सांसद ने सोमवार को तिलकामांझी थाने में केस दर्ज कराया है। सांसद के बॉडीगार्ड से भी पूछताछ की गई है। डीएसपी सिटी-प्रथम अजय चौधरी ने बताया कि पुलिस की कई टीम काम कर रही है। तकनीकी टीम भी लगातार सक्रिय है। यह भी पढ़ें- सांसद के कार्यालय से गार्ड का पिस्टल, कंप्यूटर और सीसीटीवी उड़ा ले गए चोर घटनास्थल के आस-पास कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। यह भी पढ़ें- बिहार में अपराधियों का खुला चैलेंज, JDU ...