गोरखपुर, फरवरी 26 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल डुमरी नंबर दो में स्थित बामंत माता मंदिर परिसर में बुधवार को सदर सांसद रवि किशन शुक्ला एवं क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही सदर सांसद बामंत माता मंदिर में पूजा अर्चना किया। सांसद व विधायक द्वारा माता मंदिर परिसर में क्षेत्र पंचायत निधि से लगवाए गए वाटर प्यूरीफायर, ह्यूम पाइप के साथ नाली, सीसीसी रोड का निर्माण एवं सामुदायिक शौचालय का पुनर्निर्माण जैसे विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। सांसद ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी एवं सीएम योगी के नेतृत्व में सड़कें, नाली, चीनी मिल, आयुष विश्वविद्यालय जैसे अनेकों विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। ग...