गाज़ियाबाद, जनवरी 11 -- लोनी, संवाददाता। सांसद और विधायक ने रविवार को लोनी के नगर और देहात क्षेत्र में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। नगर पालिका क्षेत्र में खुशहाल पार्क और नंदा कॉलोनी में सड़क निर्माण कराया जाएगा, जबकि देहात क्षेत्र में गनौली-खड़खड़ी संपर्क मार्ग और शकलपुरा गांव में गलियों का निर्माण किया जाएगा। सांसद अतुल गर्ग और लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सबसे पहले देहात क्षेत्र के खड़खड़ी गांव से गनौली गांव तक करीब सवा किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का शुभारंभ किया। संपर्क मार्ग बनने से आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके बाद सांसद और विधायक ने शकलपुरा गांव में प्रस्तावित विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया। नगर क्षेत्र में नगर पालिका परिषद के तहत खुशह...