जौनपुर, मई 14 -- जौनपुर, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग के तहत कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा और आगे कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव लेने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। इसमें मौके पर सांसद और विधायकों ने कुल 450 कामों का प्रस्ताव दिया। अधिकारियों को कहा गया कि एक सप्ताह के भीतर क्षेत्रवार प्रस्ताव लेकर कंप्लीट करें। उसे शासन को भेजा जाएगा। बैठक में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज भी थीं। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि पूर्व में जनप्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव के क्रम में शासन स्तर से प्राप्त अनुमोदन को पुस्तिका रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत कुल कार्यो की संख्या 331 एवं लागत 575.67 करोड़ है। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने वर्ष 2026-27 के ल...