मेरठ, दिसम्बर 20 -- शुक्रवार शाम सांसद अरुण गोविल ने रैनबसेरे और वृद्धाश्रम का जायजा लिया। एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने भी रैनबसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्था को ठीक करने को कहा। संसद सत्र समाप्ति के बाद शाम को मेरठ पहुंचे सांसद अरुण गोविल ने तिरंगा गेट रैनबसेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरा में ठहरे लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, रात्रि विश्राम और ठंड से बचाव की सुविधाओं का जायजा लिया। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए रैनबसेरा में रह रहे किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। सांसद अरुण गोविल गंगानगर स्थित दादा-दादी वृद्धाश्रम पहुंचे, आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से संवाद किया। सांसद ने बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध ...