बरेली, मार्च 10 -- मीरगंज, संवाददाता। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कई रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण की मांग की। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र सौंपा। सांसद ने रेलमंत्री को बताया बरेली लोकसभा क्षेत्र में कई रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना लंबा जाम लगता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। सांसद ने मीरगंज चीनी मिल के पास और धनेटा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की। सांसद ने पस्तौर 364/सी, खड़ौआ 365/सी, नदौसी 366/सी और अटरिया 363/सी रेलवे समपारों पर अंडरपास निर्माण का भी अनुरोध किया है। सांसद ने रेल मंत्री से इन प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.