प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और निगरानी करने के लिए कांग्रेस में जिलास्तरीय समितियों का गठन किया गया है। इसी क्रम में प्रयागराज के लिए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, पूर्व विधायक श्यामसूरत उपाध्याय तथा महानगर कांग्रेस कमेटी प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन को एसआईआर की जिला स्तरीय निगरानी का दायित्व सौंपा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...