सहारनपुर, जनवरी 14 -- कैराना से सपा सांसद चौधरी इकरा हसन ने सपा पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के निवास पर उनके परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी पर्व मनाया। सांसद ने सर्वप्रथम अरदास में भाग लिया, इसके बाद लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित कर पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया। सांसद इकरा हसन ने कहा कि भारत की असली पहचान उसकी विविधता और आपसी भाईचारे में निहित है। सभी धर्मों और समुदायों के पर्व यदि मिल-जुलकर मनाए जाएं, तो समाज में आपसी सौहार्द और सद्भाव मजबूत होता है। पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि इकरा हसन का परिवार हमेशा से सभी धर्मों और वर्गों के सम्मान की मिसाल रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी, मंजू अरोड़ा, अरीशा सलमानी, सिमरन अरोड़ा, नबिया सलमानी, रूबी, साजिद हसन, विश्वेंद्र सिंह गोलू, अंकुश राठी, मनप्रीत सिंह, बंटी अरोड़ा, श...