सहारनपुर, मई 23 -- गंगोह संवाददाता। ग्राम इस्सोपुर में हुए आईटीआई के चौकदार आदित्य हत्याकांड को लेकर उनके घर जाकर सांत्वना देने का सिलसिला बादस्तुर जारी है। कैराना लोकसभा की सपा सांसद इकरा हसन ने गांव इस्सोपुर पहुंचकर आदित्य के पिता नीटू खटाना से मिलकर अपनी ओर से एक लाख रुपये की सहयोग राशि का चैक सौपा और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। साथ ही उसके दुसरे अस्वस्थ पुत्र के हार्ट की जांच कराकर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। सांसद इकरा हसन ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के माध्यम से भी सहायता दिलाने की बात कही। उनके साथ धर्मवीर खटाना, पूर्वप्रधान बालू नियाज हसन, सहारनपुर के पार्षद टिंकु अरोडा, पिंकु दैदपुरा, राजबीर दुधला, अंकुश इस्सोपुर, गोलू टिकरौल सहित काफी कार्यकर्ता रहें। यह भी पढ़ें- सांसद इकरा ने दिया आदित्य के पिता को सहय...