हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई, संवाददाता। संसदीय क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश रावत ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए बिजली विभाग के जिम्मेदारों के साथ उपभोक्ताओं को आमंत्रित किया है। आयोजित बैठक में स्मार्ट मीटर, बिलिंग गड़बड़ी और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। सांसद ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं संक्षेप में लिखित रूप में उपलब्ध कराएं। आवेदन में कनेक्शन नंबर, मीटर संख्या, पूरा पता और मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें, ताकि शिकायतों का सही ढंग से संज्ञान लिया जा सके। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी शिकायतें उनके प्रतिनिधि को उपलब्ध कराएं, जिससे वो उन्हें विद्युत विभाग के अधिकारियों के समक्ष रख सके। आश्वासन देते हुए बताया इस पहल से उपभोक्ताओं की समस...