संभल, मई 12 -- संभल में महिला आरक्षण बिल को लेकर सोमवार को राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर विरोध जताने पहुंच गईं। हालांकि पुलिस ने महिलाओं को रास्ते में ही रोक दिया, जिसके बाद खग्गुसराय मंदिर परिसर धरना स्थल में तब्दील हो गया। मौके पर सीओ समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा और इलाके में घंटों तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। भाजपा महिला विंग ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का अपमान किया है। धरने में शामिल महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीतिक...