सीतापुर, फरवरी 25 -- महोली। क्षेत्र के जल्लापुर चौराहे पर एकत्रित हुए क्षेत्रवासियों ने धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में महोली से पिहानी हरदोई मार्ग पर चंद्रा गांव में रेलवे क्रॉसिंग पर ऊपरगामी सेतु निर्माण कराए जाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि चंद्रा रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद होने पर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे छात्र-छात्राओं, मरीज,व्यापारियों व आम नगरियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र का यह प्रमुख संपर्क मार्ग है जो महोली से पिसावा समेत बरगावा, पिहानी होते हुए हरदोई जनपद को जोड़ता है। इस दौरान पन्नालाल त्रिवेदी, लालाराम यादव, मुन्नालाल, सरोज यादव, कौशल वर्मा, विनोद तिवारी, पप्पू अवस्थी, सत्यपाल, संजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.