बदायूं, जनवरी 28 -- बिल्सी। सांसद आदित्य यादव गढौली गांव पहुंचकर प्रधान श्रीकृष्ण शाक्य के पिता के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद सांसद आदित्य यादव सतेती गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधान मुकेश चंद्र सोलंकी के भाई के निधन पर उनके घर जाकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, सपा नेता उदयवीर सिंह शाक्य, हाजी अजमल खान, देवेंद्र गौतम, राहुल सोलंकी, कविंद्र सक्सेना, देवेंद्र यादव, फखरे अहमद शोवी, फैजान राइन, शामे अली, आमिर सुलतानी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...