बदायूं, मार्च 14 -- बदायूं। सांसद आदित्य यादव 14 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न गांवों एवं कस्बों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। शाम छह बजे सांसद हजरत सुल्तानुल आरफीन (बड़े सरकार) के उर्स मुबारक में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे एवं हजरत सुल्तानुल आरफीन (बड़े सरकार) पर चादरपोशी करेंगे। 15 मार्च को नौ बजे अपने आवास पर समस्यायें सुनेंगे। 11 बजे प्रेक्षागृह में आयोजित बहुजन नायक कांशीराम की 92 वीं जयंती पर बहुजन समाज दिवस (पीडीए दिवस) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...