मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। सूबे में दो फेज में चुने गए सांसद आदर्श ग्राम की योजनाओं की जांच शुरू हो गई है। मंत्रालय के आदेश पर ग्रामीण विकास विभाग ने सांसद आदर्श ग्राम योजनाओं की जांच के आदेश दिए हैं। विभाग के अवर सचिव अशोक कुमार सिंह ने सभी डीएम व डीडीसी को योजनाओं की जांच का आदेश देते हुए रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जो योजनाएं अब पूरी होनी संभव नही हैं, उनकी भी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध करायी जाए।

योजनाओं का पहला फेज केंद्र सरकार की पहल पर सबसे पहले वर्ष 2014 से 2019 में सांसद आदर्श ग्राम योजना का पहला फेज शुरू हुआ। इस फेज में Bihar के 72 गांवों का चयन हुआ था। इन 72 गांवों के लिए कुल 4824 योजनाएं ली गईं थीं, जिनमें से 2555 योजनाएं ही पूरी हो पायी, जबकि 580 योजनाओं पर अब...