मेरठ, मार्च 28 -- ​मेरठ में एम्स की मांग को दोहराया मेरठ, मुख्य संवाददातासांसद अरुण गोविल ने शुक्रवार को संसद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आवाज उठाई। लोकसभा में नियम 377 के तहत अपनी बात रखते हुए उन्होंने मेरठ में एम्स जैसी उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान की स्थापना की पुरजोर मांग की।सांसद अरुण गोविल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कैंसर और अन्य गंभीर रोगों के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में उन्नत उपचार के लिए यहां के मरीजों को दिल्ली, झज्जर या ऋषिकेश जैसे दूरस्थ संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है। इन संस्थानों पर अत्यधिक मरीजों का बोझ है, जिसके कारण जांच और ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कैंसर जैसे रोगों में उपचार में देरी अक्सर जानलेवा ...