मेरठ, अक्टूबर 6 -- मेरठ सांसद अरुण गोविल ने गरीब रथ एक्सप्रेस (12216/12215) बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार, ​हरिद्वार-बैरावल एक्सप्रेस (14326/14325) और हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस (14327/14328) के वाया मेरठ सिटी संचालन, खुर्जा-मेरठ सिटी (64573/64574) और सहारनपुर-मेरठ सिटी (64580/64579) मेमू सेवाओं के संचालन के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। ​सांसद अरुण गोविल ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सेवाओं के शुरू होने से मेरठ की दिल्ली, हरिद्वार, सहारनपुर और खुर्जा से कनेक्टिविटी काफी मजबूत होगी और क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...