मेरठ, मार्च 18 -- सांसद अरुण गोविल ने मंगलवार को लोकसभा में सदन के माध्यम से मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन परियोजना और मेरठ-मवाना-हस्तिनापुर-बिजनौर प्रस्तावित रेल लाइन पर शीघ्र निर्णय और प्रगति की मांग उठाई। इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। मंगलवार को सदन में भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण, कनेक्टिविटी विस्तार और आर्थिक विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपने वक्तव्य की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर किया। कहा कि उनकी दूरदर्शी नीतियों तथा अभूतपूर्व निवेश के कारण भारतीय रेलवे आधुनिक, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप बन रही है। सांसद ने विशेष रूप से मेरठ क्षेत्र में नमो भारत आरआरटीएस परियोजना के उद्घाटन का उल्लेख कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.