हरिद्वार, मार्च 8 -- उत्तरी हरिद्वार स्थित तुलसी मानस मंदिर पहुंचे नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने ब्रह्मलीन स्वामी अर्जुन पुरी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भट्ट ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में ब्रह्मलीन स्वामी अर्जुन पुरी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपना जीवन धर्म, राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित किया। ऐसे संतों का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत होता है। उन्होंने कहा कि स्वामी अर्जुन पुरी की स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी। इस दौरान तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष स्वामी कामेश्वर पुरी ने सांसद का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भट्ट, पूर्व पार्षद अनिल मिश्रा, बागेश्वर पांडेय भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...