हल्द्वानी, जून 29 -- हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को काठगोदाम में युवा उद्यमी गिरीश कांडपाल के विरासत स्टोर का शुभारंभ किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के संरक्षण, संवर्धन एवं विपणन के क्षेत्र में कांडपाल के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' व 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को धरातल पर उतारने का उत्कृष्ट कार्य गिरीश कांडपाल कर रहे हैं। उन्होंने कौसानी क्षेत्र की समृद्ध विरासत व पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दिलाते हुए शहद, बिच्छू घास की चाय, लिंगुड़ का अचार, विभिन्न प्रकार की चटनियां, जैम व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया है। यह भी पढ़ें- सितारगंज में 'एसकेपी एक्वा इंडिया' के प्लांट का लोकार्पण उन्होंने स्थानीय उत्पादन और विपणन के माध्यम से क्षेत्रीय किसानों, म...