हल्द्वानी, जून 13 -- हल्द्वानी। मधुवन बैंक्वेट हॉल में शनिवार को 'वही सोच, वही संकल्प-साथ चलेंगे, साथ बढ़ेंगे' थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। समाजसेवी कौस्तुभानंद जोशी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। इस दौरान मल्लिका लोक सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों ने कुमाउनी परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिसमें पारंपरिक छोलिया नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, नवीन वर्मा, मोहन पाठक, रेनू अधिकारी, दिनेश आर्य, अनिल कपूर (डब्बू), हुकुम सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...