काशीपुर, दिसम्बर 28 -- जसपुर। सांसद अजय भट् सोमवार को जसपुर में भाजपाइयों से रूबरू होंगे। मंडल महामंत्री रविमणि ने बताया कि सोमवार को सुशासन दिवस के मौके पर आयोजित विधानसभा सम्मेलन में सांसद अजय भट्ट शिरकत करेंगे। सम्मेलन टीआरसी गेस्ट हाउस में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रहेंगे। उन्होंने भाजपाइयों से समय से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...