मथुरा, सितम्बर 12 -- फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद अक्षय यादव ने शुक्रवार को धार्मिक नगरी गोवर्धन पहुंचकर भगवान गिर्राज महाराज के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने सप्तकोसीय परिक्रमा कर देश और प्रदेश में शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। सांसद अक्षय यादव का गोवर्धन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर से की। दानघाटी मंदिर में सांसद अक्षय यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गिर्राज जी महाराज का दूध से अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और मत्था टेका। मंदिर के सेवायत ब्राह्मणों ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रसादी भेंट कर आशीर्वाद दिया। ठा. किशोर सिंह व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सा...