नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- चुनाव आयोग ने मंगलवार को विपक्षी सांसदों के संसद भवन परिसर में मुलाकात करने की मांग को ठुकरा दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि उसके तय प्रोटोकॉल के मुताबिक ऐसी बैठकें सिर्फ चुनाव आयोग के परिसर में ही होती हैं। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे विपक्षी सांसदों को रास्ते में रोक दिया था। इसके बाद ECI ने एक बयान में बताया कि उसने सांसदों का ज्ञापन लेने के लिए अपने सबसे वरिष्ठ अधिकारी को भेजने की पेशकश की थी, लेकिन सांसदों ने इसे स्वीकार नहीं किया। अब सवाल यह है कि क्या चुनाव आयोग सांसदों से मिलने के लिए बाध्य है या क्या आयोग सांसदों से मिलने से मना कर सकता है? नियमों की बात करें तो ऐसा कोई कानून नहीं है जो चुनाव आयोग को सांसदों या राजनीतिक दलों से मिलना अनिवार्य बनाता हो। हालांकि, प...