सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सुलतानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और सुलतानपुर के सांसद राम भुआल निषाद पर लम्बित आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामलों में गवाह नहीं आने से सुनवाई नहीं हो सकी। पंचायत चुनाव के दौरान 13 अप्रैल 2021 को बंधुआ कला थाने के हसनपुर में बिना अनुमति जनसभा करने के आरोप में सांसद और अन्य पर तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने केस दर्ज कराया था। उधर जिले के सांसद राम भुआल निषाद और इसौली विधायक ताहिर खान पर धनपतगंज थाना में सात मई 2024 को उड़नदस्ता प्रभारी राम सुयश वर्मा की तहरीर पर आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी सुनवाई सात अप्रैल को नियत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...