रामगढ़, जनवरी 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में गुरुवार को रांची रेल मंडल की सांसदों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सांसद मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि के रूप में राजीव जायसवाल ने भाग लिया। बैठक में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को मजबूती से रखा गया। राजीव जायसवाल ने कहा कि रांची रेल मंडल क्षेत्र में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसके अनुरूप रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, छात्रों और श्रद्धालुओं को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्री सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण समय की आवश्यकता है। बैठक में ट्रेन परिचालन और ठहराव से संबंधित कई मांगें रखी गईं। इनमें रांची-दिल्ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.