हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व, द दून स्कूल ओल्ड बॉयज सोसाइटी और केबीआर अस्पताल काशीपुर के संयुक्त सहयोग से वन विभाग परिसर सांवल्दे में वन विभाग के कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट, कॉर्बेट डायरेक्टर डॉ. साकेत बडोला, डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारम्भ किया। सभी वन कर्मचारियों, उनके परिवार जनों, नेचर गाईड, जिप्सी चालकों और स्थानीय बोक्सा जनजाति के परिवार जनों समेत 384 व्यक्तियों ने शिविर का लाभ उठाया गया। यहां पार्क वार्डन बिन्दर पाल, एसडीओ अमित ग्वासिकोटी, रेंजर नवीन पाण्डे, रेंजर भानु प्रकाश हरबोला, डॉ. कुशाल अग्रवाल, डॉ. आयुष जैन, डॉ. हर्षित, डॉ. रिची सोलंकी, शिवेन्द्र सिंह, रघुवेन्द्र सिंह, अनिल पुरी, कुलदीप शिवा आ...