नई दिल्ली, जनवरी 5 -- ब्यूटी प्रोडक्ट्स हमारे लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं। इससे न सिर्फ कॉन्फिडेंस बूस्ट होता है बल्कि लुक भी अट्रैक्टिव दिखता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने स्किन टोन के हिसाब से सही कलर ही चुनें, फिर चाहे वो लिपस्टिक हो या नेल पॉलिश। स्किन टोन से अलग कलर लगाना आपका लुक बिगाड़ सकता है। ज्यादातर सांवली महिलाएं अक्सर सोचती हैं कि उनके हाथों पर कोई रंग अच्छा नहीं लगेगा, ऐसे में वह नेल पेंट लगाती नहीं है या फिर गलत रंग चुन लेती हैं, जो अच्छा नहीं दिखता। अगर आपका स्किन टोन भी सांवला है, तो हम कुछ नेल पेंट के कलर्स बताने जा रहे हैं, इन्हें आप लगाएंगी तो आपके हाथ सुंदर दिखेंगे।स्किन टोन के हिसाब से नेल पेंट कलर्स- टील ग्रीन- सांवली स्किन टोन पर आप टील ग्रीन नेल पेंट लगाएं। ब्लू और ग्रीन से थोड़ा हटकर टील कलर आजकल ट्रे...