कोडरमा, फरवरी 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झुमरी तिलैया में 'सांवरे की सखियाँ' समूह का 28वां मासिक कीर्तन कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह आयोजन सारिका रंजन गुप्ता के आवास पर उनके 25वें जन्मदिन के अवसर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर बाबा श्याम का गुणगान किया तथा सारिका गुप्ता को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कीर्तन के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने एक स्वर में बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करते हुए आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। 'सांवरे की सखियाँ' की शुरुआत लगभग ढाई वर्ष पूर्व सीमा सहल, पूनम सहल, उषा शर्मा, सारिका गुप्ता, पायल पंकज जोशी और लता वर्मा द्वारा बाबा श्याम के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से की गई थी। आज इस समूह से बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.