शामली, फरवरी 27 -- सांवरिया देसी गौशाला में हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में मक्का और बाजरे की रोटी, चने का साग , आलू-पुरी तथा साबूदाने की खीर और गुलदानों का प्रसाद परोसा गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भोजन उपरांत गौशाला के संचालक संत बलवान नाथ ने सभी साधु-संतों को दक्षिणा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और गौ संरक्षण का भाव स्पष्ट रूप से झलकता नजर आया। शुक्रवार सुबह गौशाला परिसर में मुजफ्फरनगर से पहुंचे पंडित शिवकुमार मिश्र द्वारा विधि विधान से हवन यज्ञ संपन्न कराया गया। गौशाला समिति अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा स - पत्नी यजमान रहे। समिति सदस्य हरिओम वर्मा, सजल वर्मा मुजफ्फरनगर , जय सिंह चौधरी ,नाथ सं...