लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर के आफीसर कालोनी स्थित करीब 100 साल से अधिक पुराने सांब सदाशिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का चार दिवसीय कार्यक्रम कलश यात्रा से किया गया। आफिसर कालोनी से शुरू हुई यात्रा डीसी रोड होते हुए सिकटिहा कालोनी पहुंची जहां दुर्गा मंदिर से कलश भरकर वापस मंदिर में लाया गया। आचार्य विकास शास्त्री ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद 19 फरवरी को भंडारा आयोजित किया जाएगा। आचार्य विकास शास्त्री ने पूजन कराया। इसके बाद कलशों में जल भरने के लिए जयकारों के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा की शुरुआत की। मंदिर के सहयोगियों अनिल कपूर, अखिलेश सिंह, नागेंद्र प्रजापति आदि शामिल रहे। आचार्य सूरज शास्त्री व अन्य आचार्यों ने कलश यात्रा के वापस आने पर वेदी पूजन कराया। आचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.