सांप-सीढ़ी के खेल से गणित में दक्ष हो रहे नौनिहाल
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- बच्चों के लिए गणित विषय को सरल, सहज और रुचिकर बनाने के लिए प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर परसखी में गतिविधि आधारित शिक्षण कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार कों प्रधानाध्यापक रामकृष्ण साहू और शिक्षिका रिया सेठी ने बच्चों को सांप-सीढ़ी का खेल खिलाकर संख्या ज्ञान और गणितीय दक्षता का अभ्यास कराया। खेल के दौरान बच्चों ने अंकों की पहचान, गिनती, आरोही-अवरोही क्रम, जोड़-घटाव समेत अन्य गणितीय अवधारणाओं को खेल-खेल में समझा। पासा फेंकने के बाद प्राप्त अंक के अनुसार बच्चे आगे बढ़ते और गिनती कर अपनी स्थिति निर्धारित करते रहे। इससे उन्हें गणितीय गणनाओं का स्वाभाविक अभ्यास करने का अवसर मिला। गतिविधि में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाध्यापक रामकृष्ण साहू ने बताया कि बच्चों की खेलों में स्वाभाविक रुचि होती है। इसको पढ़ाई से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.