सांप पकड़ने के दौरान बाबा को कोबरा ने डसा, मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सांप पकड़ने गए एक बाबा को कोबरा ने डस लिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव निवासी 50 वर्षीय खैराती नाथ शुक्रवार सुबह नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सांप निकलने की सूचना पर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने एक घर में सांप होने की जानकारी दी थी। खैराती नाथ सांप पकड़ने का काम करते थे। मौके पर पहुंचकर वह सांप पकड़ने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान कोबरा ने उन्हें दोनों हाथों में डस लिया। सांप के डसने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कोबरा को पकड़कर बोरी में बंद कर दिया। घटना की जानकारी उनके चचेरे भाई धनपाल को दी गई। सूचना मिलते ही धनपाल मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से खैराती नाथ को सामुदायिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.