बहराइच, मार्च 2 -- तेजवापुर, संवाददाता। हरदी इलाके में भूसा भरते समय एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया। इसके बाद बुजुर्ग सांप को एक डिब्बे में बंद कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने सांप को देखने के बाद उनका इलाज शुरू कर दिया है। सांप करैत बताया जा रहा है। सोमवार को हरदी क्षेत्र के एक गांव में हुई। 60 वर्षीय बृजभान पांडे अपने घर के अहाते में मवेशियों के लिए भूसा भर रहे थे। तभी भूसे में छिपे एक जहरीले सांप ने उनकी उंगली पर काट लिया। सांप के काटने के बाद बृज भान ने पास रखे चिमटे से उसे पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर दिया। उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को सांप के काटने की जानकारी दी। परिजन बृजभान और डिब्बे में बंद सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बता...