बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं, संवाददाता। सांप को लाठी से कुचलकर मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मीरा सराय मोहल्ले का है। यहां झाड़ियों से निकलकर एक सांप सड़क किनारे आ गया था। सांप को देखकर आसपास के कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए और लाठियों से कुचलकर उसे मार डाला। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पूरे मामले में सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ म...