चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी से सटे अमानपुर के कुशवाहा पुरवा निवासी मुन्ना कुशवाहा की 16 वर्षीया बेटी खुशी शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे छोटे बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। अचानक आसमान में एक बाझ सर्प को पंजे में दबाकर उड़ता नजर आया। बाज ने सर्प को ऊपर से गिरा दिया। सर्प मुन्ना कुशवाहा की छत पर गिरा। छत में सर्प के गिरते ही डरकर खुशी भागी। तभी हड़बड़ाहट में वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...