संभल, जुलाई 7 -- जनपद के थाना नखासा क्षेत्र के गांव ततारपुर संदल में अंधविश्वास एक परिवार पर भारी पड़ गया। सांप के डसने के बाद समय पर अस्पताल न पहुंचने से नौ वर्षीय मासूम की जान चली गई। करीब 35 घंटे तक परिजन झाड़-फूंक के सहारे बच्चे को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव निवासी अरविंद कुमार का नौ वर्षीय बेटा हैप्पी घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने तीन स्थानों पर डस लिया। शुरुआत में बच्चे की हालत सामान्य रही, लेकिन कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों को सांप के काटने की जानकारी मिली, लेकिन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने वाले लोगों के पास ले जाया गया. यह भी पढ़ें- Kanpur News: सर्पदंश से किशोर क...