भभुआ, सितम्बर 18 -- दुकान में सोने के दौरान सांप ने डसा, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम वृद्ध को डसने के बाद दुकान के पास बैठा दिखा सांप, जांच कर मृत बताया (पेज तीन) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। सोनहन थाना क्षेत्र के सितमपुरा गांव में एक व्यक्ति को गुरुवार की रात सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक सितमपुरा निवासी 65 वर्षीया शिवदुलार बिंद था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत, इस्लामपुर गांव का मामलाघटना का विवरण मृतक के पुत्र जोधन बिंद ने बताया कि गुरुवार की रात उसके पिताजी घर से खाना खाकर सोने के लिए दुकान पर चले गए। जब शुक्रवार की सुबह में उन्हें घर लौटने में देर हुई, तब वह लोग दुकान पर गए। उसने बताया कि उनलोगों ने देखा कि उसके पिताजी के मुंह से झाग निकल रहा था और पास में सांप बैठा हुआ था। वह लोग आन...