इटावा औरैया, मई 15 -- इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के विहारीपुर गांव में शुक्रवार को सांप के डसने से 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी उपासना पुत्री राम सिंह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसे सांप ने डस लिया। पहले तो परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हुई, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा लेकर पहुंचे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उपासना ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- : घर की सफाई के दौरान महिला की सर्पदंश से मौत युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ...