इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- इटावा। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में धर्मेंद्र सिंह का तीन माह का बेटा तरुन सिंह रविवार शाम को घर पर सो रहा था। इस दौरान घर में आए सांप ने मासूम को डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने तरुन को मृत घो​षित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मासूम का पोस्टमार्टम करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...