बांदा, अक्टूबर 5 -- बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के डसने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू के मरका रोड़ निवासी सुशील ने बताया 60 वर्षीय मां कुषमा देवी पत्नी जौहरिया ने बताया मां रविवार दोपहर खेत जा रही थी। तभी सांप ने उंगली में डस लिया। वह चीखती हुई घर पहुंची परिजनों ने घरेलू इलाज किया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रमेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Orai News: खेत में चारा काट रही महिला को सांप ने डसा, मौत मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई। उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के खैराड़ा गांव निवासी लालाभाई ने बताया 62 वर्षीय पड़ोसी गयाराम पाल पुत्र बल्लू पाल रविवार...